IND VS SL: मानव सुथार के पंजे से श्रीलंका टीम हुई ढेर, भारत सीरिज में 1-0 से आगे! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IND vs SL: Sri Lanka team collapses against Manav Suthar’s five-wicket haul; India leads the series 1-0!

 

 

IND VS SL: भारतीय टीम ने गॉल में खेले गए पहले टेस्‍ट में देवदत्‍त पडिक्‍कल के शतक और मानव सुथार के 10 विकेट की बदौलत श्रीलंका को 165 रन से हराकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारतीय टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट दिया था। हालांकि, मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन पर ही सिमट गई। दोनों पारियों में कमाल की बल्‍लेबाजी करने वाले पडिक्‍कल को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पडिक्‍कल के 167 रनों की बदौलत पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका टीम पहली पारी में 284 रन पर ढेर हो गई और भारत को 178 रन की बढ़त मिली। ऋषभ पंत के 66 और पडिक्‍कल के 44 रनों की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए।

श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम दूसरी पारी में 206 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा ने सर्वाधिक 84 रन बनाए जबकि कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 59 रन की पारी खेली.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related