CHHATTISGARH : CGST raid in Raigarh, documents searched in the plant
रायपुर। रायगढ़ के जोरापाली इलाके में सेंट्रल जीएसटी विभाग ने एक प्लांट में दबिश दी। टीम ने बिलिंग, भुगतान और टैक्स से जुड़े रिकॉर्ड को कई घंटे तक खंगाला। शुरुआती तौर पर कार्रवाई को टैक्स चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) में गड़बड़ी की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है।
CHHATTISGARH TRANSFER : पंचायत विभाग में बड़ा फेरबदल, 27 इंजीनियरों का ट्रांसफर
अधिकारियों ने प्लांट के बिलिंग सिस्टम, ऑनलाइन लेनदेन और कारोबारी दस्तावेजों की जांच की। फिलहाल विभाग ने जांच में सामने आए तथ्यों या किसी दस्तावेज की जब्ती को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।
