AJAY CHANDRAKAR VIRAl VIDEO: पुराना वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AJAY CHANDRAKAR VIRAL VIDEO: Two accused arrested for circulating old video!

 

 

AJAY CHANDRAKAR VIRAl VIDEO: भाजपा कार्यालय कुरूद में पार्टी का झंडा फहराने के पुराने वीडियो को एडिट कर स्वतंत्रता दिवस से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से प्रसारित करने के मामले में धमतरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं तथा डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 190/2026 के तहत धारा 336(4) एवं 353(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार,  आरोपियों ने मूल वीडियो को News Banao App के माध्यम से एडिट कर उसमें “धमतरी में तिरंगे की जगह BJP का झंडा” जैसा भ्रामक शीर्षक और तिरंगे का प्रतीक जोड़कर Instagram एवं Facebook पर वायरल कर दिया।

जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच डिलीट किए गए वीडियो के प्रमाण Instagram के Recently Deleted सेक्शन से भी प्राप्त हुए, जिन्हें सुरक्षित किया गया।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर भुनेश्वर निराला (25) एवं राकेश निराला (32), दोनों निवासी ग्राम जिल्दी, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से लगभग 45 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वीडियो या समाचार को सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें। एडिटेड या भ्रामक सामग्री प्रसारित करना कानूनन अपराध है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...