CG FDA ACTION: रेस्टोरेंट से लेकर दूध विक्रेताओं तक जांच का शिकंजा कसा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FDA Action: Crackdown on inspections—from restaurants to milk vendors!

 

 

CG FDA ACTION:  बिलासपुर में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मद्रासी रेस्टोरेंट की जांच की जहां किचन में गंदगी समेत कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

 

जांच के दौरान रेस्टोरेंट के किचन में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। साथ ही एक ही फ्रीजर में वेज और नॉन-वेज खाद्य सामग्री रखी गई थी। पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बिना भोजन तैयार किए जाने की बात भी सामने आई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन सभी कमियों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। इधर प्रशासन ने दूध की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर भी निगरानी बढ़ा दी है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दूध पहुंचाने वाले हॉकरों की जांच की और दूध के सैंपल लिए। अभियान के दौरान कुल 19 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने गैर-पंजीकृत दूध विक्रेताओं और हॉकरों पर भी सख्ती शुरू कर दी है। सभी को विभाग में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related