NO VIDEO IN SCHOOL : NO ENTRY OF OUTSIDERS IN SCHOOL!
रायपुर डेस्क। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब बाहरी लोगों की एंट्री से लेकर बच्चों की फोटो-वीडियो बनाने तक पर सख्ती होगी। शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर प्रिंसिपल की लिखित अनुमति के बिना आउटसाइडर्स की एंट्री पर रोक लगा दी है।
CHHATTISGARH : प्रमोशन छोड़ा, फिर भृत्य बने! क्यों ?
स्कूल आने वाले हर बाहरी व्यक्ति को विजिटर रजिस्टर में अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। बिना अनुमति क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी, हॉस्टल या स्टूडेंट्स से जुड़े हिस्सों में जाना भी मना रहेगा।
फोटो-वीडियो, इंटरव्यू और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी पहले से लिखित परमिशन जरूरी होगी। बच्चों की फोटो, वीडियो या निजी जानकारी इस तरह शेयर नहीं की जा सकेगी, जिससे उनकी प्राइवेसी या सुरक्षा प्रभावित हो।
NATIONAL SPORTS AWARDS : 17 खिलाड़ियों के नाम तय
बिना अनुमति एंट्री या फोटो-वीडियो बनाने पर स्कूल प्रशासन पुलिस और शिक्षा विभाग को सूचना दे सकेगा। मामले के हिसाब से BNS, POCSO, Juvenile Justice Act और IT Act के तहत कार्रवाई भी हो सकती है।
हालांकि, इस फैसले पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर स्कूलों की बदहाली छिपाने का आरोप लगाया है।
