CHHATTISGARH : Big action on Choco Pie!
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लोटे चोको पाई के एक बैच की बिक्री, भंडारण और वितरण पर तत्काल रोक लगा दी है। लैब जांच में उत्पाद को मानक के अनुरूप नहीं पाया गया और निर्धारित मात्रा से अधिक परिरक्षक मिलने के बाद इसे जनस्वास्थ्य के लिए असुरक्षित घोषित किया गया।
CHHATTISGARH : निगम कर्मचारियों को बड़ी राहत!
विभाग ने 672 ग्राम के बैच नंबर NM10DC2 का पूरा स्टॉक बाजार से वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं। निर्माताओं और विक्रेताओं को उत्पादन और बिक्री तत्काल बंद करने को कहा गया है।

भोपाल की कैली लैब में हुई जांच में निर्धारित सीमा से अधिक परिरक्षक पाए जाने की जानकारी सामने आई है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
