ASHOKDHAM TEMPLE STAMPEDE : Stampede in Ashokdham, 7 women dead!
नई दिल्ली। लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच करंट फैलने की अफवाह के बाद अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत और 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि मंदिर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग के पास बिजली का पोल गिरने और करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैली। इसके बाद श्रद्धालु जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान बांस-बल्ले की बैरिकेडिंग टूट गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।
CG HPCL FAKE ENGINE OIL: डुप्लीकेट तेल बेचने वालों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त!
अफरातफरी में कई श्रद्धालु दब गए। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े छह बजे भीड़ अचानक बढ़ी और बैरिकेडिंग टूटने के बाद लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। डीएम और एसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।
हादसे के बाद अब मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
