BILASPUR: Khushi Vihar submerged in rain; water enters homes!
BILASPUR: बिलासपुर में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते गोकने नाला उफान पर नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर शहर में तेजी से हो रही अवैध प्लाटिंग अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है।
ताजा मामला तिफरा के मन्नाडोल स्थित खुशी विहार कॉलोनी से सामने आया है। यहां बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसने से रहवासी बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पानी निकासी के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। बारिश होते ही सड़क और आसपास का पानी घरों में घुस जाता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
रहवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर वार्ड पार्षद, नगर निगम के जोन क्रमांक और क्षेत्रीय विधायक से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परेशान लोगों ने प्रशासन से तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था कराने और अवैध प्लाटिंग की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
