INDIA CENSUS 2027 : 40 questions will be set, with information ranging from SC-ST to caste and Covid vaccine.
नई दिल्ली. जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार ने दूसरे चरण की 40 सवालों वाली प्रश्नावली अधिसूचित कर दी है। इस बार जनगणना में लोगों से SC, ST और अन्य जाति से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी।
SAVARKAR DEFAMATION CASE : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत!
यह 1931 के बाद पहली व्यापक जाति गणना होगी। साथ ही जनगणना 2027 देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी।
प्रश्नावली में नाम, उम्र, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति, शिक्षा, दिव्यांगता, मातृभाषा, रोजगार, व्यवसाय, आय से जुड़ी गतिविधियां, जन्म स्थान और प्रवास जैसी जानकारियां मांगी जाएंगी।
महिलाओं से बच्चों की संख्या और पिछले एक साल में हुए जन्म की जानकारी भी ली जाएगी। वहीं कोविड वैक्सीन लगने की जगह से जुड़ा सवाल भी होगा।
CG PRIVATE VIDEO LEAK : देवर-भाभी का बनाया अश्लील वीडियो, नौकरी गई तो लिया बदला!
इसके अलावा बैंक खाते, मोबाइल नंबर, आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों की उपलब्धता से जुड़े सवाल भी प्रश्नावली में शामिल हैं।
जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। इसी दौरान देशभर में जाति संबंधी विस्तृत जानकारी दर्ज की जाएगी।
