KANKER KOTRI RIVER ACCIDENT : Boat capsizes in Kotri River, 12 people escape drowning
कांकेर। कांकेर में बड़ा हादसा टला: बेचाघाट में कोटरी नदी में करीब 12 सवारियों से भरी नाव रेत के टीले से टकराकर पलट गई। नाव पलटते ही चीख-पुकार मच गई, लेकिन आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत नदी में उतर गए और सभी 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
RAJA RAGHUVANSHI BROTHERS : राजा रघुवंशी के भाइयों पर पुलिस का शिकंजा!
नाव पलटने की घटना ने नदी में नाव संचालन और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नदी में मौजूद रेत के टीलों और बदलते जलस्तर के बीच नाव चलाने में सावधानी की जरूरत बताई जा रही है।
