CHAMBA BUS ACCIDENT : चंबा में मौत का सफर, बस हादसे में 7 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHAMBA BUS ACCIDENT : Journey of death in Chamba, 7 killed in bus accident

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैरागढ़-चंबा मार्ग पर निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 11 घायल गंभीर बताए जा रहे हैं।

हादसा सुबह करीब 6:30 बजे देवीकोठी के पास चालुज मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि बैरागढ़ से चंबा जा रही शर्मा ट्रैवलर्स की बस करीब 3 किलोमीटर आगे पहुंची थी, तभी चालक का नियंत्रण छूट गया।

CYBER FRAUD RAIPUR : WhatsApp हैक कर विधायक के नाम पर 28 हजार की मांग

बस सड़क से नीचे गिरकर दूसरी सड़क पर जा पहुंची। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। ग्रामीणों ने बस के मलबे से घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया।

फिलहाल मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related