RAIPUR CONTROVERSY : शिव पर टिप्पणी, क्रिश्चियन फोरम पदाधिकारी अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CONTROVERSY : Christian Forum official Arun Pannalal arrested for comment on Shiva

रायपुर। भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विवाद अब गिरफ्तारी तक पहुंच गया है। पुलिस ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनके घर का घेराव कर प्रदर्शन किया था। भाजपा और बजरंग दल ने टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अरुण पन्नालाल के घर के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

CHHATTISGARH : 25 लाख जमा, फिर भी प्लॉट नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को सोशल मीडिया पर भगवान शिव को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट सामने आया था। इसके बाद कथित तौर पर अरुण पन्नालाल की टिप्पणी को लेकर भी विवाद बढ़ गया। भाजपा नेता अमित चिमनानी ने कहा कि सावन के दौरान ऐसी टिप्पणी से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

अब पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आगे की कार्रवाई और पूरे विवाद को लेकर पुलिस जांच जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related