PRADEEP RAWAT DEATH: ‘Lagaan’ and ‘Ghajini’ fame actor Pradeep Rawat passes away at the age of 74!
PRADEEP RAWAT DEATH: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया.
प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने उनके निधन की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि एक्टर कैंसर से पीड़ित थे और बीमारी दोबारा लौट आई थी. पिछले एक महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था.
प्रदीप रावत ने ‘ग़जनी’ और ‘लगान’ जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया, इसके अलावा उन्होंने बीआर चोपड़ा के मशहूर सीरियल महाभारत में भी अश्वत्थामा की भूमिका निभाई थी.
“लगान” फिल्म के को-स्टार यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए अपने दोस्त के निधन की खबर शेयर की.
