RAIPUR LOVE JIHAD : ‘Sonu’ turns out to be Sufran?
रायपुर. रायपुर में एक युवती ने युवक पर इंस्टाग्राम पर ‘सोनू’ नाम से दोस्ती कर अपनी धार्मिक पहचान छिपाने का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि शादी के बाद उसे युवक का असली नाम सुफरान होने का पता चला।
BHILAI VIRAL VIDEO : युवती ने सड़क पर रोका, चप्पल-थप्पड़ों से की धुनाई, वीडियो वायरल
इसके बाद उस पर धर्म परिवर्तन, बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट, मंदिर जाने से रोकने और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है। दूसरी ओर आरोपी पक्ष ने सभी आरोपों से इनकार किया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
BILASPUR ACCIDENT : CMO कार का मौत वाला खेल!
मामले के सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
