CG LIQUOR SCAM: पूर्व CM के करीबी KK श्रीवास्तव गिरफ्तार, ED करेगी पूछताछ!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Liquor Scam: Former CM’s close aide KK Srivastava arrested; ED to question him.

 

 

CG LIQUOR SCAM:  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े प्रकरणों में बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद ईडी ने केके श्रीवास्तव को विशेष अदालत में पेश किया। एजेंसी ने 9 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उन्हें 8 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया।

ED अब रिमांड अवधि के दौरान केके श्रीवास्तव से कथित हवाला नेटवर्क, पैसों के स्रोत, बैंक खातों में हुए लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ करेगी।

जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि कथित अवैध धन का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन लोग जुड़े हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल ईडी मामले की जांच में जुटी हुई है और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR NAGAR NIGAM : BJP पार्षद पुत्र पर FIR

RAIPUR NAGAR NIGAM : FIR against BJP councillor's son रायपुर।...