CG Congress: Congress leaders hold review meeting in Delhi; decision on new executive committee expected soon!
CG CONGRESS: दीपक बैज का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में संगठन में बदलाव को लेकर पहले से ही अटकलें चल रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी बदलाव की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में बनी हुई हैं।
इसी विषय को लेकर दिल्ली इंदिरा भवन (कांग्रेस मुख्यालय) में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में प्रदेश संगठन की स्थिति, विधानसभा चुनाव की तैयारियां, संगठनात्मक गतिविधियों और मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा हुई।
माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की नई कार्यकारिणी की सूची जल्द जारी की जा सकती है।
मंगलवार को दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक के बाद नई कार्यकारिणी की सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। नई टीम में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने के साथ कुछ पुराने पदाधिकारियों की भूमिका भी बदल सकती है।
