CJP VICTORY PARTY : फंडिंग किसने की?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CJP VICTORY PARTY : Who funded it?

रायपुर डेस्क। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिन चला CJP का आंदोलन खत्म होते ही जश्न के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन की लीडरशिप होटल में विक्ट्री पार्टी कर रही है।

जेठमलानी ने पूछा कि आंदोलन के दौरान ट्रैवल, खाना, रहने, इक्विपमेंट और लॉजिस्टिक्स का खर्च किसने उठाया? उन्होंने यह भी सवाल किया कि दिल्ली में आंदोलन और हिंसा के बीच संगठन को फंडिंग कौन कर रहा था।

SIWAN FIRING : छात्रों पर AK-47 चलाने वाला जवान सस्पेंड

NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर शुरू हुआ CJP का आंदोलन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खत्म करने का ऐलान किया गया। संगठन ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया है। हालांकि, नेताओं का कहना है कि आंदोलन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह बड़े मिशन की शुरुआत है।

अब संगठन शिक्षा सुधार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति बनाने की तैयारी में है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके जल्द ही संगठन की अगली रणनीति का ऐलान कर सकते हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related