SIWAN FIRING : छात्रों पर AK-47 चलाने वाला जवान सस्पेंड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SIWAN FIRING : Jawan who fired AK-47 at students suspended

रायपुर। बिहार के सीवान में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिस जवान अभिषेक पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है। फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान सीवान में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। इसी दौरान वायरल वीडियो में जवान छात्रों की दिशा में कई राउंड फायरिंग करता नजर आया। घटना में गोली लगने से तीन प्रदर्शनकारी घायल हुए थे।

SC ON PROTEST RIGHTS : NEET प्रदर्शन और अब देशभर में बन सकता है एक समान प्रोटोकॉल

अब पुलिस अधिकारियों ने जवान को सस्पेंड कर दिया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि जवान ने किन परिस्थितियों में AK-47 से फायरिंग की और क्या हथियार का इस्तेमाल नियमों के तहत किया गया था। इसी प्रदर्शन के दौरान पथराव में सीवान के एसपी भी घायल हुए थे।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related