VIRAL VIDEO: बीच सड़क हुक्का पार्टी, वीडियो हुआ वायरल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

VIRAL VIDEO: Hookah party in the middle of the road; video goes viral!

 

VIRAL VIDEO: धार्मिक नगरी चित्रकूट में रविवार की रात नगर परिषद कार्यालय के सामने दिल्ली नंबर की कार से पहुंचे करीब आधा दर्जन युवकों ने सड़क पर हुक्का रखकर तेज संगीत की धुन पर डांस किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर शराब का सेवन भी किया गया। घटना से वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। विरोध शुरू होते ही सभी युवक कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोगों का कहना है कि चित्रकूट की पहचान देश-विदेश में धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी के रूप में है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित युवकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही धर्मनगरी में शराबबंदी और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने की भी मांग उठाई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related