CG WEATHER ALERT : 4-day rain alert! Heavy rain warning in 17 districts
रायपुर डेस्क। छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, बस्तर, सरगुजा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
26 और 27 जुलाई को खास सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। निचले इलाकों में जलभराव का खतरा भी बना हुआ है।
STUDENT ASSAULT VIDEO : हिंदू वीर सेना अध्यक्ष ने जंतर-मंतर से लौट रहे छात्रों को पीटा!
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है। इसी सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ी है और मानसून सक्रिय हुआ है। बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और खुले मैदान से दूर रहने की सलाह दी है।
