BREAKING : Rahul Gandhi’s bus stopped, opposition prevented from going to Gandhi Smriti!
नई दिल्ली। छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति जा रहे INDIA गठबंधन के नेताओं को दिल्ली में पुलिस की बैरिकेडिंग का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों का काफिला आगे बढ़ा, लेकिन कुछ ही दूरी पर बस रोक दी गई।
RAIPUR CONGRESS PROTEST : भाजपा नेताओं पर FIR की मांग, थाना प्रभारी के कमरे में धरना
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी नेता उन छात्रों को याद करने गांधी स्मृति जा रहे हैं, जिन्होंने NEET पेपर लीक के बाद कथित तौर पर अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा कि आज घायल छात्रों के साथ भी विपक्ष खड़ा है और भारत के छात्र अकेले नहीं हैं।
राहुल गांधी की बस के आगे रास्ता रोकने के लिए एक सफेद बस खड़ी की गई। मौके पर भारी बैरिकेडिंग के साथ अर्धसैनिक बल और RAF तैनात रहे। पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लगातार घोषणाएं करती रही।
CG GUEST TEACHERS: अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम!
विपक्षी नेताओं का आरोप है कि उन्हें गांधी स्मृति तक जाने से रोका गया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सवाल उठाया कि जो सांसद संसद जा सकते हैं, क्या वे गांधी समाधि तक भी नहीं जा सकते? उन्होंने पूछा, “क्या हम कोई गुंडे-बदमाश हैं?”
इस बीच, सुरक्षा कारणों से जंतर-मंतर के आसपास 1.5 किलोमीटर के दायरे में शाम 4 बजे से आधी रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रखने का फैसला लिया गया है।
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद छात्रों को यह संदेश देना चाहते हैं कि “हम आपके साथ हैं।”
