CG FRAUD : Former cricketer accused of fraud, FIR ordered
रायपुर। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर 17.52 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने जिंदल इस्पात लिमिटेड में ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर ठेकेदार से रकम ली।
पीड़ित दिनकर विश्वमित्र का आरोप है कि राजेश चौहान ने खुद को भारतीय क्रिकेटर बताते हुए उद्योगपति नवीन जिंदल से करीबी संबंध होने की बात कही और कथित वर्क ऑर्डर दिखाकर ट्रांसपोर्ट कारोबार में साझेदारी का प्रस्ताव दिया।
NEET PROTEST : संसद में विपक्ष का ब्लैक प्रोटेस्ट
बाद में पीड़ित को पता चला कि दिखाया गया दस्तावेज कथित तौर पर फर्जी था। पुलिस में शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने अदालत का रुख किया।
जेएमएफसी कोर्ट ने मोहन नगर पुलिस को राजेश चौहान के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
