NEET PROTEST : Opposition’s black protest in Parliament
रायपुर। NEET पेपर में कथित धांधली और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों ने संसद भवन के मकर द्वार पर काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसद प्रदर्शन में शामिल हुए। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई।
CHHATTISGARH : नवजात की मौत पर सिविल सर्जन के खिलाफ FIR …
प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं और देश में बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।
विपक्षी सांसदों ने सरकार से छात्रों से संवाद करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।
इससे पहले NEET विवाद को लेकर विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च किया था, जिसके दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
