PAWAR MODI MEETING : Sharad Pawar-Supriya Sule meet PM Modi, new twist in politics?
रायपुर। दिल्ली में एक तरफ नीट पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, तो दूसरी तरफ सियासी हलचल तेज हो गई है। 21 जुलाई को CJP के प्रदर्शन में पहुंचे शरद पवार और सुप्रिया सुले ने अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
CG BREAKING : साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को 10% आरक्षण … और भी बहुत कुछ !
पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें सामने आते ही सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। एनसीपी-एसपी के NDA के साथ आने की अटकलों के बीच हुई इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
