PARLIAMENT MONSOON SESSION: अखिलेश यादव ने बंद कमरे में राहुल गांधी से की बातचीत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PARLIAMENT MONSOON SESSION: Akhilesh Yadav held a closed-door meeting with Rahul Gandhi!

 

PARLIAMENT MONSOON SESSION: संसद के मानसून सत्र में कुछ बड़ा होने वाला है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख कन्‍नौज अखिलेश यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बंद कमरे में बैठक की है.

दरअसल, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बैठक नेता विपक्ष के कमरे में हुई. ज़ाहिर तौर पर इस बैठक में दोनों की तरफ से सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है कि कैसे किन-किन प्रमुख मुद्दों पर सरकार से सवाल किए जाएं.

चाहे वह नीट पेपर लीक का मसला हो या राम मंदिर में चोरी का. बाकी दूसरे मसलों पर भी सरकार को घेरने का प्‍लान तैयार किया जा रहा है.

राहुल गांधी और कांग्रेस भी इस बात को जानते हैं कि अभी समाजवादी पार्टी मजबूत स्थिति में है.

समाजवादी पार्टी लगातार सरकार की पॉलिसी का विरोध कर रही है. ऐसे में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बैठक हुई है. इसे काफी महत्वपूर्ण कहा जा सकता है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related