CG EOW ACTION : Retired seed manager arrested
रायपुर। करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। सेवानिवृत्त बीज प्रबंधक राजेंद्र सिंह क्षत्रीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि नौकरी के दौरान उनकी वैध आय करीब 6 करोड़ रुपये थी, लेकिन खर्च 11.28 करोड़ रुपये से ज्यादा मिला।
CG TRAIN NEWS: 5 मेमू ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का बदला रूट!
ईओडब्ल्यू के मुताबिक आरोपी ने अपनी वैध आय से 5.28 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए, जो कुल आय का करीब 88 प्रतिशत है। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
AMRIT BHARAT RAILWAY STATIONS: प्रधानमंत्री ने सरोना सहित तीन पुनर्विकसित स्टेशनों किया लोकार्पण!
शुक्रवार को आरोपी को विशेष न्यायालय बैकुंठपुर में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
