CSPDCL NEWS: स्मार्ट मीटर से नही बढ़ता है बिल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CSPDCL News: Smart meters do not increase the bill!

 

 

CSPDCL NEWS: स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में बनी शंकाओं के बीच बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर बिजली का बिल नहीं बढ़ाता, बल्कि वास्तविक बिजली खपत के आधार पर सटीक बिल तैयार करता है।

विभाग के मुताबिक यदि किसी उपभोक्ता का बिल बढ़ा है तो इसका कारण अधिक बिजली खपत और उच्च टैरिफ स्लैब में पहुंचना है, न कि स्मार्ट मीटर।

विभाग ने बताया कि स्मार्ट मीटर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उपभोक्ता ‘मोर बिजली’ ऐप के जरिए हर आधे घंटे की बिजली खपत की जानकारी रीयल टाइम में देख सकते हैं।

इससे यह पता लगाया जा सकता है कि कौन-से विद्युत उपकरण सबसे अधिक बिजली खर्च कर रहे हैं और खपत कम करने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।

अधिकारियों के मुताबिक पहले उपभोक्ताओं को महीने के अंत में बिल मिलने के बाद ही कुल बिजली खपत का पता चलता था, लेकिन स्मार्ट मीटर के माध्यम से अब पूरे महीने खपत पर लगातार नजर रखी जा सकती है। इससे अनावश्यक बिजली उपयोग को नियंत्रित कर बिल कम करने में मदद मिलती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related