TMC CRISIS: ममता बनर्जी को एक और झटका, कोयल मलिक का राज्यसभा से इस्तीफा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TMC Crisis: Another blow for Mamata Banerjee; Koel Mallick resigns from the Rajya Sabha!

 

TMC CRISIS: तृणमूल कांग्रेस में जारी बगावत के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है।

TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन से मुलाक़ात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

इस्तीफा सौंपने के बाद कोयल मल्लिक केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र यादव से मिलने दिल्ली में उनके आवास पर पहुंचीं.

बंगाल में कोयल मलिक को लेकर दो महीने के भीतर राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से यह चौथा इस्तीफा है.

कुछ महीने पहले टीएमसी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था.

कोयल मल्लिक एक अभिनेत्री हैं. उन्होंने मुख्य तौर पर बंगाली फ़िल्म इंडस्ट्री में काम किया है.

उनके रेजिग्नेशन लेटर में लिखा है, “मैं राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफ़ा देती हूं, जिसे कृपया तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का कष्ट करें.”

“मैं माननीय सभापति महोदय, माननीय उपसभापति महोदय और राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूं.”

वहीं एक दिन पहले टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने पार्टी छोड़कर बाग़ी बुट में शामिल हो गए थे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related