AYODHYA RAM MANDIR: राम मंदिर में निकली सीईओ पद पर वैकेंसी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AYODHYA RAM MANDIR: Vacancy for the post of CEO at the Ram Mandir!

 

 

 

AYODHYA RAM MANDIR: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद के लिए वैकेंसी निकाला है.

इसके लिए कई तरह की योग्यता निर्धारित की गई है. इस पद के लिए 18 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

50 से 70 वर्ष के व्यक्ति योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं.

उम्मीदवार का हिन्दू धर्म से होना और ग्रेजुएट होना आवश्यक बताया गया है. इसके साथ ही उम्मीदवार को किसी बड़ी कंपनी के मैनेजमेंट से जुड़ी जिम्मेदारी का कम से कम बीस साल का अनुभव होना चाहिए.

गौरतलब है कि यह वैकेंसी ऐसी समय में सामने आई है जबकि मंदिर ट्रस्ट पर चढ़ावे में अनियमितता के आरोप लग रहे हैं. इस मामले में ट्रस्ट से जुड़े आठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद कृष्ण मोहन को इस पद की अंतरिम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए भारत सरकार ने 5 फरवरी 2020 को इस ट्रस्ट का गठन किया था. इसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण की देखरेख और संचालन के लिए बनाया गया था

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related