CG CRIME:  दिनदहाड़े कार्यालय में चोरी, ₹40-45 हजार नकद समेत ₹2.50 लाख का माल पार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Theft in office in broad daylight, goods worth ₹2.50 lakh including ₹40-45 thousand cash stolen

 

 

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। महाराणा प्रताप चौक के पास रायपुर रोड स्थित सर्वमंगला एजेंसीज, जो आईटीसी लिमिटेड की बिलासपुर क्षेत्र की अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर है, वहां अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर कार्यालय में घुसकर नकदी, सिगरेट और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी किये गए माल की कुल कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना 11 जुलाई की रात से 12 जुलाई की सुबह के बीच हुई। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे जब एक कर्मचारी कार्यालय पहुंचा तो उसने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। उसने तत्काल अन्य कर्मचारियों और एजेंसी संचालक प्रेम प्रकाश लाठ को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर कार्यालय के अंदर अलमारी, कैश बॉक्स और विभिन्न पेटियों के ताले टूटे मिले तथा सामान बिखरा पड़ा था।

शिकायत में बताया गया है कि चोर कैश बॉक्स से करीब ₹40 से ₹45 हजार नकद, विभिन्न ब्रांड की लगभग ₹1.50 लाख कीमत की सिगरेट, कंप्यूटर नेटवर्क से संबंधित उपकरण एवं अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। चोरी गए माल की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹2.50 लाख आंकी गई है।

घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) एवं 305 के तहत एफआईआर क्रमांक 0958 दर्ज कर लिया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दिनदहाड़े व्यस्त क्षेत्र के समीप हुई इस चोरी की घटना से व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related