CG ACCIDENT NEWS: पानी टंकी से गिरकर मजदूर की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Accident News: Worker dies after falling from water tank!

 

 

 

 

CG ACCIDENT NEWS: बलौदा बाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र के ग्राम अहिल्दा में  निर्माणाधीन पानी टंकी में ढलाई का कार्य कर रहे एक मजदूर की करीब 50 फीट ऊंचाई से गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,  ढलाई के काम के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही लवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

साथ ही निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related