Bankipur Bypoll Election: BJP names Abhishek Kumar as its candidate!
BANKIPUR BYPOLL ELECTION: BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने ने अभिषेक कुमार को टिकट दिया है। फ़िलहाल अभिषेक कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं।
यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफ़े के बाद ख़ाली हुई थी। वहीं, प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी बांकीपुर उपचुनाव में उन्हें उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।
यह प्रशांत किशोर का पहला चुनाव होगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उनकी पार्टी ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उस समय उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा था।
दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इस सीट से रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं तेजप्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल ने वीना मानवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी ने एक बार फिर से एक साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है और बांकीपुर जैसी हाईप्रोफाइल सीट पर उम्मीदवार बनाया है।
