BREAKING NEWS: जेल में खूनी संघर्ष, 25 की मौत और 100 घायल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING NEWS: Bloody clash in prison; 25 dead and 100 injured!

 

BREAKING NEWS: श्रीलंका के नेगोम्बो स्थित एक जेल में दो दिनों तक चली हिंसक झड़प में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए हैं ।

सुबह नाश्ता परोसने के दौरान दोनों पक्षों में झड़प हो गई जब जेल अधिकारियों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो कैदियों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारे गए लोगों में तीन पुलिस अधिकारी है।

ग़ौरतलब है कि रविवार को भी इसी जेल में झड़प हुई थी जिसमें दो लोग मारे गए और 39 लोग घायल हुए थे।

हालांकि रविवार को नेगोम्बो जेल के अंदर तनावपूर्ण स्थिति को अधिकारियों ने संभाल लिए जाने का दावा किया था।

कई क़ैदियों और जेल अधिकारियों को जेल से बाहर ले जाते हुए देखा गया।

जेल आयुक्त और जेल मीडिया प्रवक्ता एसी गजनायके ने मीडिया को बताया कि अशांति का कारण वहां क़ैदियों के दो समूहों के बीच हुई झड़प थी। रविवार को झड़प हुई थी जिसे अधिकारियों ने सुलझा लिया था लेकिन सोमवार की सुबह फिर अशांति फैल गई।

उन्होंने कहा कि अशांति को शांत करने के लिए पहुंचे जेल अधिकारियों पर क़ैदियों ने हमला कर दिया.

उन्होंने बताया कि उस समय जेल अधिकारी मुख्य द्वार की ओर दौड़े और क़ैदियों ने उनका पीछा किया और उन पर हमला कर दिया. क़ैदियों ने बाद में जेल के मुख्य द्वार को तोड़ने का प्रयास किया और उस समय जेल अधिकारियों ने क़ैदियों को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related