FREE ONLINE COURSES : A big gift from CBSE!
रायपुर। CBSE स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी AI, Coding, Python, Cyber Security और Web Technology जैसी मॉडर्न स्किल्स घर बैठे बिल्कुल मुफ्त सीख सकेंगे।
CBSE ने छात्रों के लिए 19 फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। इनका मकसद बच्चों को नई तकनीकों से जोड़ना और भविष्य की नौकरी व करियर के लिए तैयार करना है।
SURAJPUR VIRAL VIDEO : दंतैल हाथी ने युवकों को दौड़ाया, वीडियो बनाना पड़ा भारी!
रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर, जगदलपुर समेत छत्तीसगढ़ के सभी CBSE स्कूलों के हजारों छात्र इस योजना का फायदा उठा सकेंगे। बोर्ड ने स्कूलों को भी निर्देश दिए हैं कि वे इसकी जानकारी हर छात्र और अभिभावक तक पहुंचाएं।
ये सभी कोर्स NIELIT के सहयोग से तैयार किए गए हैं और डिजिटल यूनिवर्सिटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। अच्छी बात यह है कि कई कोर्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के छात्रों को आसानी होगी।
छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी पढ़ाई कर सकते हैं। शुरुआती कोर्स 15 घंटे के हैं, जबकि एडवांस कोर्स 100 घंटे से ज्यादा अवधि के हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे छात्रों की डिजिटल स्किल्स मजबूत होंगी और भविष्य में बेहतर करियर के मौके मिलेंगे।
