MUMBAI-PUNE EXPRESSWAY: 7 हजार करोड़ की लागत से बना टनल धंसा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MUMBAI-PUNE EXPRESSWAY: Tunnel built at a cost of ₹7,000 crore caves in!

 

MUMBAI-PUNE EXPRESSWAY: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे में भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड के चलते पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और मुंबई-पुणे नेशनल हाईवे बंद है।

भारी बारिश के बाद Landslide होने से बंद करना पड़ा और यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। इस टनल की लगत 7 हजार करोड़ है।

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) ने कहा कि यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुबह 4 बजे से यह रास्ता डायवर्ट कर दिया गया।

हाईवे ट्रैफिक पुलिस के साथ साथ पर नजर रखी जा रही है। मोटर चालकों से अपील की गई है कि जरूरी न हो तो इस रूट पर यात्रा न करें।

हाईवे ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के खंडाला घाट हिस्से में भी जलभराव और भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है।

मिसिंग लिंक की मुंबई-बाउंड लेन बंद होने से वाहनों को लोनावला होकर रूट किया जा रहा है, जिससे लंबे जाम लग गए हैं।

सांगली से मुंबई जा रहे एक मोटर चालक ने PTI को बताया कि सुबह करीब 4 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट होने के बाद वह लोनावला के पास फंस गया है।

उन्होंने कहा, “मिसिंग लिंक बंद होने के कारण हमें लोनावला रूट लेना पड़ा और अब शहर से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे हिस्से पर बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में फंसे हुए हैं।”

मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट करीब दो महीने पहले शुरू किया गया था। यह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 13 किलोमीटर लंबा बायपास है, जो सह्याद्री पहाड़ियों से होकर गुजरता है।

इसका मकसद खंडाला घाट सेक्शन पर जाम कम करना था। इससे यात्रा दूरी करीब 6 किलोमीटर कम हो जाती है और पुणे-मुंबई के बीच यात्रा समय में 25 से 30 मिनट की बचत होती है।

इस बीच, सोमवार सुबह लगातार मानसून बारिश ने मुंबई और पुणे के बीच कनेक्टिविटी बुरी तरह प्रभावित कर दी। भूस्खलन और बाढ़ के कारण रेल सेवाएं बंद हो गईं।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुरानी मुंबई-पुणे हाईवे दोनों बंद हो गए, जिससे हजारों यात्री फंस गए और दोनों शहरों के बीच आवागमन बुरी तरह बाधित हो गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related