CG Monsoon Effect: Flaws exposed in ₹22-crore overbridge!
CG MONSOON EFFECT: राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा के समीप दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा 20 से 22 करोड़ की लागत से आलीवारा और बरगा रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क धंसने और लंबी-लंबी दरारें पड़ने से लोगों में नाराजगी है।
महज पखवाड़े भर पहले लोकार्पित इन पुलों की हालत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बारिश के बाद सुबह इन पुलों पर बरगा स्थित ओवरब्रिज पर 60 से 70 फीट लंबी दरारें पड़ गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि पहली बरसात में ही यह स्थिति है तो आने वाले समय में क्या होगा? आक्रोशित लोगों ने निर्माण एजेंसी के साथ संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
इस मामले में रेलवे इंजीनियर का कहना है कि दरार के कारणों की तकनीकी जांच कराई जाएगी। खतरे की कोई बात नहीं है।
पहली बारिश में थोड़ा बहुत सेटलमेंट होता है वो माइनर ही है फिर भी टेक्निकल टीम और उच्च अधिकारी मामले की जांच करेंगे।
