CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : Illegal mine becomes a grave!
सूरजपुर. सूरजपुर में अवैध खदान एक बार फिर मौत का कारण बन गई। रविवार को लांची गांव में चल रही खुदाई के दौरान अचानक विशाल चट्टान भरभराकर गिर पड़ी, जिसके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई।
हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया गया।
NAKTI VILLAGE RAIPUR : नकटी पर BJP का बड़ा पलटवार!
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मलबे से दोनों मजदूरों के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस खदान में हादसा हुआ वह अवैध रूप से संचालित की जा रही थी।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी बड़ी अवैध खदान किसके संरक्षण में चल रही थी और सुरक्षा के कोई इंतजाम क्यों नहीं थे? पुलिस खदान संचालकों की पहचान और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों ने भी अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।
