CHHATTISGARH : Food becomes expensive in HNLU!
रायपुर. रायपुर के HNLU में पढ़ने वाले छात्रों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हॉस्टल मेस फीस में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
CHHATTISGARH : भाजपा नेता ने मंच पर पहनाई माला, समाज ने महिला सरपंच को किया अलग
अब छात्रों को रोजाना 147 रुपये की बजाय 154.35 रुपये मेस शुल्क देना होगा। यानी हर दिन 7.35 रुपये ज्यादा खर्च होंगे। पूरे शैक्षणिक सत्र के हिसाब से देखें तो एक छात्र को करीब 2 हजार रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ सकते हैं।
विश्वविद्यालय का कहना है कि पिछले दो साल से मेस फीस नहीं बढ़ाई गई थी, लेकिन इस दौरान गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्य सामग्री की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है। इसी वजह से कैटरिंग एजेंसी ने 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग रखी थी।
हालांकि प्रशासन और ठेकेदार के बीच चर्चा के बाद फीस बढ़ोतरी को 5 प्रतिशत तक सीमित रखा गया। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि मेस शुल्क से उसे कोई आर्थिक लाभ नहीं होता और पूरी राशि सीधे कैटरिंग सेवा प्रदाता को दी जाती है।
TAMNAR VIOLENCE : तमनार कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार!
इसके साथ ही छात्रों के लिए कुछ राहत भी दी गई है। हॉस्टल के सी और डी ब्लॉक के डाइनिंग हॉल में एयर कंडीशनिंग सुविधा शुरू कर दी गई है और आने वाले समय में मेस व हॉस्टल सुविधाओं के विस्तार की भी तैयारी चल रही है।
