CG VIRAL AUDIO-VIDEO : New video goes viral amid professor’s obscene chat controversy
रायगढ़. रायगढ़ के लैलूंगा कॉलेज में प्रोफेसर और छात्रा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। पहले वायरल वीडियो में छात्रा और उसका मंगेतर प्रोफेसर के घर पहुंचकर हंगामा करते दिखाई दिए थे, लेकिन अब सामने आए एक नए कथित वीडियो ने पूरे मामले की दिशा बदल दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में छात्रा कथित तौर पर प्रोफेसर से ढाई लाख रुपये मांगती सुनाई दे रही है। रकम नहीं मिलने पर घर और गाड़ी बेचने तक की बात कहे जाने के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
CHHATTISGARH : NMC ने छत्तीसगढ़ की 1530 MBBS सीटों को दी मंजूरी
शुरुआत में मामला कथित अश्लील मैसेज और गुरु-शिष्य संबंधों की मर्यादा से जुड़ा माना जा रहा था, लेकिन नए वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर इसे कथित ब्लैकमेलिंग के एंगल से भी देखा जाने लगा है।
अब पुलिस के सामने जांच की चुनौती और बढ़ गई है। पहले फोकस प्रोफेसर रेमन भार्गव के कथित व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैट पर था, लेकिन अब नए वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच और उसमें किए गए दावों की सत्यता भी परखी जाएगी।
CHHATTISGARH RAIN ALERT : बस्तर डूबा, रायपुर सूखा!
फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। ऐसे में बिना आधिकारिक जांच पूरी हुए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही यह साफ होगा कि मामला उत्पीड़न का है, कथित ब्लैकमेलिंग का है या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी है।
