JAPAN PM’S VISIT TO INDIA: PM मोदी और जापान की पीएम सनाए तकाइची के बीच हुई बातचीत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Japan PM’s Visit to India: Talks held between PM Modi and Japanese PM Sanae Takaichi!

 

JAPAN PM’S VISIT TO INDIA: PM नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर बुधवार को दिल्ली पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का स्वागत करते हुए दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

PM मोदी ने कहा कि भारत और जापान के संयुक्त प्रयास इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सहित दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देंगे।

प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची बुधवार शाम तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ”भारत में आपका बहुत-बहुत स्वागत है, प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची. हमें आपके पहले भारत दौरे पर आपकी मेजबानी करके बहुत खुशी हो रही है और मैं गुरुवार को हमारी बड़ी बातचीत का इंतजार कर रहा हूं. जिससे भारत और जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप और गहरी होगी.”

वहीं ताकाइची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “मैं भारत की राजधानी दिल्ली पहुंच गई हूं. जापान के प्रधानमंत्री के तौर पर यह लगभग तीन साल में मेरा पहला भारत दौरा होगा और व्‍यक्‍त‍िगत तौर पर भी.”

भारत और जापान की बातचीत का सबसे बड़ा फोकस सेमीकंडक्टर, एआई और इंडो-पैसिफ़िक को लेकर होने वाले समझौतों पर होगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related