ROTARY CLUB RAIPUR:  रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ROTARY CLUB RAIPUR: Successful organization of a blood donation camp and felicitation ceremony!

 

ROTARY CLUB RAIPUR: रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा सिटी ब्लड सेंटर, तात्यापारा रायपुर में बुधवार को विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। “Donate Blood, Save Lives” थीम पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। क्लब द्वारा समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों एवं सीए सदस्यों का सम्मान किया गया।

सम्मानित डॉक्टरों में डा अंकुर सिंघल डा अनुज जाउलकर , डा अविनाश तिवारी डा गौरव त्रिपाठी, डा उत्कर्ष त्रिवेदी डा कृष्णकांत साहू डा संध्या साहू, डॉ मनोज लाँजेवार, शामिल रहे।

वहीं सम्मानित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए गोपाल अग्रवाल, सीए सुमित सिंघानिया सीए विकेश डोडोई ,सीए अविनाश अग्रवाल ,सीए जतिन मंगल अग्रवाल , CA अभिषेक अग्रवाल, CA अंकेश जालान इत्यादि शामिल रहे।कार्यक्रम में दीपक जायसवाल पार्षद की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

 

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के अध्यक्ष रोटेरियन संजय करकरे, सचिव बिरेंद्र शर्मा, ट्रेजरर रोटे मोनेंद्र छाबड़ा, रोटेरियन डॉ. जितेंद्र सराफ, CA Rtn अंकेश जालान, रोटे राजेश चौरसिया, अरुण पोद्दार, मनीष अग्रवाल, मनीष राज्यवर्धन, रविकांत यादव, राजीव अग्रवाल, राजेंद्र सुराना , शेष अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

 

क्लब पदाधिकारियों ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने के समान है।

 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर की इस सामाजिक पहल की सराहना की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related