Ravi Bhagat Quits BJP: Former BJYM State President Ravi Bhagat has left the BJP!
RAVI BHAGAT QUITS BJP: भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
उनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ जिला अध्यक्ष को भेजी है।

इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत बताते हुए रवि भगत ने कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी में मुझे सममान और पहचान के लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं।
उल्लेखनीय है कि, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं आदिवासी समाज के प्रभावशाली नेता रवि भगत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।
त्यागपत्र में निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की बात कही है।
रवि भगत का इस्तीफा सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
भाजपा की ओर से अब तक इस इस्तीफे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। भगत लैलूंगा विधानसभा में मजबूत जनाधार रखने वाले नेता माने जाते हैं।
