DIAL 112 SUSPENSION: डायल 112 का आरक्षक सस्पेंड! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DIAL 112 SUSPENSION: Dial 112 constable suspended!

 

DIAL 112 SUSPENSION: राजधानी रायपुर में डायल 112 के आरक्षक को घटना स्थल पर विलंब से पहुंचने एवं अमर्यादित आचरण करने पर सस्पेंड कर दिया गया है।

मध्य क्षेत्र के DCP उमेश प्रसाद गुप्ता ने आदेश जारी किया है। सस्पेंड किए गए आरक्षक को रक्षित केंद्र (लाइन) रायपुर से संबद्ध कर दिया गया है।

यह पूरी घटना 30 जून 2026 की रात करीब 11:00 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के आने वाले सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर एक कार और बाइक के बीच जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया है।

इस पर तत्काल रिस्पॉन्स देने के लिए डायल 112 में तैनात आरक्षक क्रमांक 1250 संदीप शर्मा को मौके पर रवाना किया गया था।

आदेश के मुताबिक, एक्सीडेंट जैसी गंभीर आपातकालीन स्थिति होने के बावजूद आरक्षक संदीप शर्मा घटनास्थल पर काफी विलंब से पहुंचा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related