ATAL TUNNEL ACCIDENT : A turn of death in Atal Tunnel!
मनाली. मनाली घूमने निकले दोस्तों का सफर कुछ ही सेकंड में मातम में बदल गया। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और निर्माणाधीन पुल की सरियों में जा फंसी। हादसे में राजस्थान के एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।
मंगलवार रात करीब 10 बजे मनाली से लाहौल की ओर जा रही स्कॉर्पियो मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी। चालक वाहन को संभाल नहीं पाया और गाड़ी सीधे चंद्रा नदी किनारे बन रहे पुल के निर्माण स्थल तक जा पहुंची। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
CHHATTISGARH TRANSFER : डाक विभाग में बड़ा फेरबदल!
मृतक की पहचान राजस्थान के सीकर निवासी 34 वर्षीय कैलाश के रूप में हुई है। हादसे में राजेंद्र, आदित्य और चालक सिद्धार्थ घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और खतरनाक मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।
NAKTI VILLAGE VIDEO : अज्ञात ग्रामीणों पर बलवा का केस, वीडियो से होगी पहचान
प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि अटल टनल और पहाड़ी इलाकों में रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और सुरक्षित गति से वाहन चलाएं। इस हादसे ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
