MODI CABINET APPROVAL : Big decision of Modi cabinet, know here…
नई दिल्ली। नई दिल्ली में ट्रैफिक से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में करीब 7 हजार करोड़ रुपये की द्वारका टनल परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही कानपुर-कबराई हाईवे प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी दे दी गई है।
दिल्ली में बनने वाली 8.1 किलोमीटर लंबी छह लेन की द्वारका टनल पर 6969.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह टनल द्वारका एक्सप्रेसवे और वसंत कुंज को सीधे जोड़ेगी, जिससे गुरुग्राम, आईजीआई एयरपोर्ट, पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के बीच सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।
INDIA PAKISTAN OPEN LETTER : भारत-पाक की नामी हस्तियों ने लिखा खुला पत्र
वहीं, उत्तर प्रदेश में कानपुर से कबराई तक 4/6 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे बनाने की मंजूरी भी मिल गई है। इस परियोजना पर 7145.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे कानपुर, सागर और भोपाल के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और औद्योगिक व कृषि क्षेत्रों को नया फायदा मिलेगा।
सरकार का दावा है कि दोनों प्रोजेक्ट देश की आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के साथ-साथ लाखों लोगों के रोजाना सफर को आसान बनाएंगे। आने वाले वर्षों में इन परियोजनाओं का असर रोजगार और निवेश पर भी दिखाई दे सकता है।
