HEAVY RAIN ALERT : 1500 किलोमीटर लंबी मानसून ट्रफ एक्टिव! जम्मू-कश्मीर तक पहुंचा …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HEAVY RAIN ALERT: 1500-km long monsoon trough active, reaching Jammu and Kashmir…

रायपुर। देशभर में गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। छह दिन तक रुके रहने के बाद मानसून ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी। अब देश के 26 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है।

PAKISTAN MINISTER THREAT : पाक मंत्री बोले – हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से जम्मू-कश्मीर तक करीब 1500 किलोमीटर लंबी मानसून ट्रफ बन चुकी है। यही ट्रफ अब उत्तर भारत में भारी बारिश की बड़ी वजह बनने जा रही है।

आईएमडी का अनुमान है कि 1 से 4 जुलाई के बीच बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दूसरी ओर, असम और अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बाढ़ और लैंडस्लाइड से 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि दर्जनों गांव पानी में डूब गए हैं।

मुंबई में भी बारिश का असर दिखा। चेम्बूर इलाके में एक पुराना पेड़ स्कूल वैन पर गिर गया, जिससे 10 बच्चे घायल हो गए।

SUPREME COURT HEARING : E20 पर सुप्रीम कोर्ट में बहस!

मानसून की एंट्री के बावजूद देश के कई हिस्सों में गर्मी अभी भी बरकरार है। हरियाणा के रोहतक में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा।

विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में आएगी, वैसे-वैसे उत्तर और मध्य भारत में बारिश का दायरा और तेज होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related