RAM MANDIR DONATION SCAM : सभी आरोपियों को 14 दिनों की जेल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Ram Mandir Donation Scam: All accused sent to jail for 14 days!

 

RAM MANDIR DONATION SCAM : अयोध्या राम मंदिर में चंदे और चढ़ावे की कथित चोरी और गड़बड़ी मामले में सभी आठ अभियुक्तों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

SIT की जांच में 8 आरोपी सामने आए जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

इन आरोपियों में अविनाश शुक्ला, लव कुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, रामाशंकर यादव उर्फ टीन्नू यादव, मनीष यादव और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, कमलेश पांडेय शामिल हैं.

अभियुक्तों को पहले की न्यायिक हिरासत ख़त्म होने के बाद वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए भ्रष्टाचार विरोधी अदालत के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा के सामने पेश किया गया।

इससे पहले आठों अभियुक्तों को एक विशेष मजिस्ट्रेट ने सोमवार तक तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

सोमवार को ही फ़ैज़ाबाद बार एसोसिएशन ने आम सभा की बैठक में राम मंदिर मामले के अभियुक्तों की पैरवी नहीं करने का फ़ैसला लिया।

बार एसोसिएशन ने यह भी तय किया कि अगर उसका कोई सदस्य इन अभियुक्तों की ओर से पैरवी करता है, तो उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related