TOSHPAL UPADHYAY DONATION : 1 करोड़ दान, पूरे समाज ने किया सलाम!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TOSHPAL UPADHYAY DONATION : Donation of Rs 1 crore, entire society saluted!

रायपुर. रायपुर में ब्राह्मण समाज के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। बैंक सेवा से सेवानिवृत्त तोषपाल उपाध्याय और उनकी पुत्री कुमारी निवेदिता उपाध्याय ने विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति को मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए पूरे 1 करोड़ रुपए का दान दिया।

समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी को चेक सौंपते हुए तोषपाल उपाध्याय ने कहा कि वे हमेशा समाज से जुड़े रहे, लेकिन नौकरी की व्यस्तता के कारण सक्रिय भूमिका नहीं निभा सके। अब सभी जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी स्वर्गीय श्रीमती सुधा उपाध्याय की स्मृति में समाज को कुछ लौटाने का फैसला किया।

तोषपाल उपाध्याय ने कहा, “समाज को कुछ देने का मन किया, दे दिया। आज यह संकल्प पूरा करके मुझे असीम संतोष मिल रहा है।”

CG: जामुन की गुठली ने युवक की सांस की नली की राह रोकी, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई जान.. 

पूर्व उच्च न्यायालय न्यायाधीश टी.पी. शर्मा ने इसे ब्राह्मण समाज के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि आज तक समाज के किसी सदस्य ने इतनी बड़ी राशि दान नहीं दी और तोषपाल उपाध्याय के इस योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

जिलाधीश अनुराग पांडेय ने कहा कि यदि समाज के लोग इसी तरह नई पीढ़ी के निर्माण में योगदान देते रहे तो ब्राह्मण समाज का भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि तोषपाल उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत उदाहरण आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शिवकुमार तिवारी ने कहा कि बैंक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद इतनी बड़ी राशि दान करना बड़े दिल और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक है।

छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के कार्यों पर समाज के विश्वास और श्रद्धा का ही परिणाम है कि तोषपाल उपाध्याय जैसे सदस्य ने एक करोड़ रुपए की राशि सामाजिक उद्देश्य के लिए समर्पित की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दान का प्रत्येक रुपया उसी उद्देश्य पर खर्च होगा, जिसके लिए यह राशि प्रदान की गई है।

इस अवसर पर पूर्व वनरक्षक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, कुसुम शर्मा, प्रीति शुक्ला, विभा तिवारी, रत्ना मिश्रा, सुषमा तिवारी, ममता शर्मा, डॉ. ध्रुव पांडेय, संजय दीवान, भूपेंद्र शर्मा समेत समाज के अनेक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related