CG Congress: Deepak Baij launches a scathing attack on the state government; demolishing the homes of the poor is wrong!
CG CONGRESS: राजधानी रायपुर के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए आज अवैध घरों को तोड़ा जा रहा है।
इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार गरीबों के आवास तोड़कर विधायकों के लिए घर बनाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध है, ऐसे में गरीबों के घर तोड़ना उचित नहीं है। कांग्रेस इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करेगी।
बैज ने दावा किया कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं। वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
