CG Company Ban: US imposes sanctions on Chhattisgarh company!
CG COMPANY BAN: अमेरिका ने सूडान में चल रहे गृहयुद्ध से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ (रायपुर) की एक बड़ी विस्फोटक निर्माता कंपनी ‘SBL एनर्जी लिमिटेड’ और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक चौधरी पर प्रतिबंध लगा दिया है।
अमेरिकी वित्त विभाग के ‘कार्यालय फॉर फॉरेन एसेट्स कंट्रोल’ के अनुसार, इन पर सूडानी सेना को हथियारों और विस्फोटकों की आपूर्ति करने का गंभीर आरोप है
वहीं SBL एनर्जी लिमिटेड कंपनी ने आरोपों को वास्तविकता से परे बताया है। कंपनी के अनुसार उसके सभी उत्पाद केवल खनन और नागरिक निर्माण गतिविधियों के लिए अनुमोदित हैं तथा उनका सैन्य उपयोग संभव नहीं है।
इस प्रतिबंध के बाद आलोक चौधरी और उनकी कंपनी एसबीएल एनर्जी की अमेरिका में मौजूद या किसी अमेरिकी नागरिक के नियंत्रण वाली सभी संपत्तियों और हितों को फ्रीज कर दिया गया है।
साथ ही, अमेरिकी प्रशासन की अनुमति के बिना इनके साथ किसी भी तरह के व्यावसायिक लेनदेन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
